ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ

Bihar News: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो को लोगों ने बचाया गया; एक लड़का लापता

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सांगम घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। दो को बचा लिया गया, जबकि छठी कक्षा का छात्र शिवम कुमार अब भी लापता है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। इनमें से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चा अब तक लापता है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सांगम घाट की है। 


लापता बच्चा शिवम कुमार बताया जा रहा है, जो कि कांटी थाना क्षेत्र के माधवपुर का निवासी है और छठी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, शिवम अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान तीनों बच्चे डूबने लगे। शिवम के दोनों दोस्त किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन शिवम पानी में ही गायब हो गया।


सूचना मिलने के बाद परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कांटी अंचल अधिकारी और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और लापता शिवम की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता