ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

मुजफ्फरपुर में हार्वेस्टर मैकेनिक की पीटकर हत्या, पंजाब से आरोपी चालक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के बोचहां में हार्वेस्टर चालक ने विवाद के बाद लोहे की रॉड से मैकेनिक अमरजीत सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार न्यूज
मामूली विवाद में खूनी वारदात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ी रसूलपुर गांव में धान कटाई के लिए पंजाब से आए हार्वेस्टर मशीन के मैकेनिक पर हुए हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में बोचहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हार्वेस्टर चालक को पंजाब से गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, पंजाब से हार्वेस्टर मशीन और उसके चालक के साथ मैकेनिक अमरजीत सिंह भी धान की कटाई के लिए बुढ़ी रसूलपुर पहुंचे थे। 7 नवंबर की रात मशीन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान मैकेनिक अमरजीत सिंह और हार्वेस्टर चालक गुरप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


विवाद बढ़ने पर चालक गुरप्रीत सिंह ने लोहे की रॉड से अमरजीत सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमरजीत सिंह को इलाज के लिए प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 8 नवंबर की रात उनकी मौत हो गई।


घटना के संबंध में घायल मैकेनिक के चचेरे भाई के लिखित आवेदन पर बोचहां थाना में कांड संख्या 323/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोचहां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गुरप्रीत सिंह, थाना रामपुरा, जिला भटिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।