ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

BIHAR: बेटी के जन्म लेने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला, मानवाधिकार आयोग में पहुंचा मामला

मुजफ्फरपुर के कमरा मोहल्ले में एक पति ने बेटी जन्म लेने पर पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। मामला अब राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है।

बिहार
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी पति ने बेटी के जन्म लेने पर अपनी पत्नी को ही मारपीट कर घर से भगा दिया। पूरा मामला शहर के कमरा मोहल्ले का है। अब पीड़िता न्याय के लिए गुहार लगा रही है। यह मामला अब मानवाधिकार आयोग में पहुंच चुका है। 


पीड़िता पत्नी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में कमरा मोहल्ले के सैयद अरमान हैदर उर्फ कौसर के साथ हुई थी। शादी के पहले लड़के ने अपने बारे में गलत जानकारी दी और बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे ओहदे पर हैं, लेकिन शादी के बाद उसकी सच्चाई ज़ब सामने आई तो पीड़िता हतप्रभ हो गई, फिर भी वह सामंजस्य बनाकर रहने लगी। 


पीड़िता का आरोप है कि उसके पति, उसे काफ़ी मारपीट करते थे और दहेज़ के नाम पर अवैध पैसे की उगाही करते थे। हद तो तब हो गई ज़ब पीड़िता ने एक लड़की को जन्म दी। लड़की के जन्म के बाद से ही पीड़िता के पति, पीड़िता को काफ़ी बेरहमी से मारने पीटने लगे और घर से भगा दिया।


इस संबंध में नगर थाना में पीड़िता के आवेदन के आलोक में उसके पति एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पूरा मामला राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के पास भी पहुँच चुका है। मामले के संबंध में मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि यह मामला काफ़ी गंभीर है, पीड़ित महिला काफ़ी घबराई हुई हैं। मामले की पूरी जानकारी राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग को दी गई है। पीड़िता को न्याय अवश्य मिलनी चाहिए और दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता