ब्रेकिंग
बिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूल

मुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दरभंगा के जाले प्रखंड के BDO की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर मामले की जांच...

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली बेला में दरभंगा के जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के एक कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर मानसिक प्रताड़ना के साथ जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2023 में अमृता की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति के कथित दूसरी महिला से संबंध को लेकर दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के कारण अमृता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।


वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच जारी है।

मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट