ब्रेकिंग
दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?

बिहार में बारात के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, हर्ष फायरिंग में 3 लोग घायल; मची अफरातफरी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशी के माहौल को अफरातफरी में बदल दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आखिर बारात में क्या हुआ और कैसे मची भगदड़, जानिए...

बिहार में बारात के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, हर्ष फायरिंग में 3 लोग घायल; मची अफरातफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. साहेबगंज थाना क्षेत्र में बारात लगने के दौरान अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घटना में तीन लोगों को गोली लग गई, जिसके बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया.


घटना नगर परिषद क्षेत्र के परसौनी जहांगीर वार्ड संख्या-21 की बताई जा रही है. सोमवार रात यहां एक शादी समारोह के दौरान बारात दरवाजे पर पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति नशे में था और अवैध हथियार से लगातार गोली चला रहा था.


गोली लगने से घायल लोगों में परसौनी जहांगीर निवासी टेंट संचालक 35 वर्षीय अनिल पासवान भी शामिल हैं. उनके बाएं घुटने में गोली लगी है. घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.


वहीं दो अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इनमें से एक घायल को मोतिहारी की तरफ इलाज के लिए ले जाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे का इलाज मुजफ्फरपुर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.


जानकारी के अनुसार, केसरिया थाना क्षेत्र के जगीराहां गांव से परसौनी जहांगीर गांव में मुकेश पाठक के घर बारात आई थी. दरवाजा लगने के दौरान डीजे पर भोजपुरी गाने बज रहे थे और इसी बीच कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी.


गोली चलते ही शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने मौके से खोखे हटाने की कोशिश की थी. अब पुलिस आसपास लगे कैमरों और मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.


वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में भी शादी समारोह के दौरान विवाद की घटना सामने आई है. यहां डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और सराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.


मारपीट के दौरान आक्रोशित लोगों ने एक बोलेरो और तीन बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने पर बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लिया.