ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

बिहार में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 8 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानिए पूरा मामला...

बिहार में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 8 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने राजेपुर ओपी में तैनात ASI मुन्ना कुमार को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.


जानकारी के अनुसार, एएसआई मुन्ना कुमार पर एक केस डायरी को मैनेज करने के मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा था.हालांकि, पीड़ित व्यक्ति रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। प्लान बनाकर इस रेड को अंजाम दिया. ऐसे में प्लान के तहत निगरानी की टीम ने ASI को रिश्वत की रकम लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया. 


इसके बाद निगरानी की टीम ने शिकायतकर्ता को ख़ास केमिकल लगाए हुए नोट दिए अब नोट लेकर जब शिकायतकर्ता राजपुर ओपी पहंचा और ओपी में तैनात एएसआई मुन्ना को केमिकल लगे 8 हजार रुपए थमाए, वैसे ही पहले से तैयार बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलवाए जाने पर एएसआई के हाथ लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। ASI मुन्ना मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज के फुलवरिया के बबन पासवान से एक केश में राजेपुर थाना परिसर में रिश्वत ले रहा था . 


इस अचानक हुई कार्रवाई से राजेपुर थाना परिसर और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई मुन्ना को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। टीम अब पटना ले जाकर उनसे आगे की पूछताछ करेगी और उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई की काफी चर्चा हो रही है।