ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा...ओवरटेक के चक्कर में ऑटो को ट्रक ने रौंदा

बिहार में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद लोग ओवरटेक से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां टेम्पो को ओवरटेक करने में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा...ओवरटेक के चक्कर में ऑटो को ट्रक ने रौंदा
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Muzaffarpur News : बिहार में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद लोग ओवरटेक से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां टेम्पो को ओवरटेक करने में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप यह घटना हुई, जहां एक ट्रक ने एक ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। 


इस घटना में ऑटो में बैठे एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दो की हालत गंभीर है। ब्रह्मपुर थानेदार ने बताया कि ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी है, जिससे ऑटो पर सवार पांच लोगों में एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 


वहीं, चार अन्य लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये ऑटो सवार यात्री कहां के रहने वाले हैं। पुलिस इसका पता लगा रही है। बता दें कि राज्य में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वाहनों की गति पर नियंत्रण भी नहीं लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता