ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई

मुशहरी में जन संवाद कार्यक्रम में विधायक बेबी कुमारी ने कहा, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कड़ी कार्रवाई। अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की जांच होगी।

बिहार न्यूज
मुशहरी में “जन संवाद” कार्यक्रम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुशहरी (बोचहा विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “जन संवाद ” कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। जनता ने प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती बेबी कुमारी ने चेतावनी दी कि अब कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी जनता के साथ मनमानी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा। 


उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल अधिकारी मुशहरी और राजस्व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की पूरी जांच की जाएगी। भ्रष्टाचार के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता का शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


विधायक ने कहा कि यदि तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे स्वयं जनता के साथ खड़ी होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि “जन संवाद” अब केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई का मंच बन चुका है।


इस अवसर पर भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान देने का आश्वासन दिया, जिससे उपस्थित लोगों में विश्वास और सकारात्मक माहौल बना।


विधायक बेबी कुमारी ने अंत में स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को अब हर हाल में जवाब देना होगा और वे क्षेत्र की जनता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगी।मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई

टैग्स