ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

31 मार्च तक मुर्गा-मछली बेचने पर लगी रोक, पकड़े जाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

SASARAM : बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई बड़े उपाए कर रही है. सरकार की ओर से कई बड़े फैले लिए गए हैं. बिहार में स्कूल, कालेज, सिनेमा घर, पार्क, चिड़ियाघर और

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SASARAM : बिहार में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कई बड़े उपाए कर रही है. सरकार की ओर से कई बड़े फैले लिए गए हैं. बिहार में स्कूल, कालेज, सिनेमा घर, पार्क, चिड़ियाघर और म्यूजियम को 31 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इन बड़े फैसलों के बाद अब मुर्गा, मछली और मीट बेचने पर भी 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है.

इसे भी पढ़ें - बिहार में फ्री में बांटा जा रहा है मुर्गा, लूटने वालों की लगी भीड़, यहां देखिये पूरा Video 

मामला बिहार के रोहतास जिले का है. जहां सासाराम में रोहतास प्रशासन ने पूरी तरीके से मुर्गा, मछली और मीट बेचने पर 31 मार्च तक के लिए पाबंदी लगा दी है. अंचलाधिकारी विकास कुमार ने यह बड़ा निर्णय लिया है. सीओ विकास कुमार ने मुर्गा व्यवसायी, मीट व्यवसायी, मटन व्यवसायी और जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर उनके साथ एक बैठक बुलाई और यह फैसला लिया कि 15 दिनों के लिए प्रखंड के मुर्गा, मटन और मछली नहीं बेची जाएगी. 




अंचलाधिकारी विकास कुमार के मुताबिक विक्रेताओं को अपनी दुकानें बंद करने के लिए कहा गया है. करोना वायरस को प्रखंड में पैर नहीं पसारने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. जो इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. थाना अध्यक्ष सम्राट सिंह ने अपने चौकीदारों को परेड करा कर यह आदेश दिया है कि थाना इलाके में जितने भी गांव हैं, उसमें विदेशों से आये हुए लोगों की तुरंत हॉस्पिटल और थाना को सूचना दें. उन्हें एहतियात के तौर पर उनकी जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में कराने के लिए लेकर जाएं. आम लोगों से भी आग्रह किया है कि लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दें और तरीका बताएं. 


टैग्स