ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News: बिहार में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापार जाफरनगर दियारा के समीप हेरूदियारा इलाके में छापेमारी कर देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापार जाफरनगर दियारा के समीप हेरूदियारा इलाके में छापेमारी कर देशी शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।


छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 140 लीटर महुआ से बनी देशी शराब जब्त की, साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी मौके पर शराब बनाते हुए पकड़े गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शराब की आपूर्ति आसपास के इलाकों में की जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।


पुलिस थाना लौटने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर रही है। आरोपियों पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।