ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Road Accident: रील बनाते वक्त हुआ सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Road Accident: बिहार के मुंगेर के नेशनल हाईवे 80 पर रील बनाते समय बाइक सवार तीन दोस्तों की बस से टक्कर हो गई। हादसे में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Road Accident: बिहार के मुंगेर में रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज नेशनल हाईवे 80 पर तब हुआ जब बाइक तेज रफ्तार में एक खड़ी बस से टकरा गई। घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। 


मृतकों की पहचान कुमारपुर निवासी शुभम और आनंद कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीनों दोस्त दसवीं कक्षा के छात्र थे और रील व वीडियो बनाने के लिए बाइक पर सवार होकर सुल्तानगंज की ओर जा रहे थे। 


जानकारी के मुताबिक, रील बनाने के दौरान बाइक सवारों की नजर कहीं और चली गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर कल्याणपुर फुलकिया के पास खड़ी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आनंद को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।


घटना के बाद मृतक आनंद के मामा धनराज ने बताया कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और अचानक यह हादसा हो गया। वहीं, मुंगेर एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन युवा इसका पालन नहीं कर रहे हैं और इस वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, वाहन को ओवरस्पीड न चलाएं, ट्रिपल सवारी न करें और वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सड़क सुरक्षा की ये बातें युवाओं के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती हैं।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट