ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मातम में बदली नए साल की खुशियां! पिकनिक से लौट रहे तीन लड़कों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत

MUNGER: मुंगेर में साल के पहले दिन पिकनिक मनाकर बेगूसराय लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभ

मातम में बदली नए साल की खुशियां! पिकनिक से लौट रहे तीन लड़कों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में साल के पहले दिन पिकनिक मनाकर बेगूसराय लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतकों में एक बेगूसराय का तो दूसरा मुंगेर का रहने वाला था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ललित यादव का बेटा सोनू कुमार अपनी नयी अपाची मोटरसाइकिल से गांव के ही सुबोध कुमार का बेटा सन्नी कुमार और मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार बहादुरपुर सिमरण चौधरी टोला निवासी पप्पू यादव के बेटे रजनीश कुमार के साथ पिकनिक मनाने के लिए मुंगेर आया हुआ था।


सोमवार की शाम लगभग 4 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों श्रीकृष्ण सेतु के बीच में पहुंचे पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक बाइक को रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में सन्नी कुमार और रजनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


किसी राहगीर ने घालय सोनू को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सूचना मिलते ही मल्लीपुर और बहादुरनगर सिमरण चौधरी टोला से मृतक और घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।