ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, उद्घाटन से पहले मुंगेर में चला बुलडोजर

MUNGER: देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का कल विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन के बाद 4 जुलाई से राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत हो जाएगी। श्

श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, उद्घाटन से पहले मुंगेर में चला बुलडोजर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का कल विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन के बाद 4 जुलाई से राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत हो जाएगी। श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके उद्घाटन से पहले मुंगेर के तारापुर में आज अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया। सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए दुकान को ध्वस्त किया गया। 


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। मौके पर एसडीओ, डीएसपी, क्यूआरटी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तारापुर बाजार में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 


इस मौके पर तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, डीएसपी पंकज कुमार सहित क्यूआरटी व भारी पुलिस के मौजूद है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत तारापुर प्रखंड कार्यालय के पास से किया गया। जो उर्दू चौक, उल्टा महादेव, पुरानी बस स्टैंड, थाना चौक, मोहनगंज से लेकर कच्ची कांवरिया तक जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 


वही इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि सड़क के दोनों किनारे दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। यह कार्रवाई श्रावणी मेला को लेकर किया जा रहा है जिससे श्रावणी मेला में कांवरिया को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और यदि लोगों के द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो वैसे लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। वही लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान से तारापुर बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।

टैग्स