ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

'समय पर चली जाएगी डायरी ... ,' रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरा मामला

MUNGER : बिहार के लिए यह बातें काफी आम सी लगती है की यदि आपको अपना काम जल्द करवाना है तो किसी बाबू और अधिकारी की जेब गर्म कर दो उसके बाद आपका काम बुलेट ट्रैन की भांति तेज रफ़्तार से

'समय पर चली जाएगी डायरी ... ,' रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार के लिए यह बातें काफी आम सी लगती है की यदि आपको अपना काम जल्द करवाना है तो किसी बाबू और अधिकारी की जेब गर्म कर दो उसके बाद आपका काम बुलेट ट्रैन की भांति तेज रफ़्तार से होगी। लेकिन, कभी - कभी बिना पटरी की जांच किए बुलेट ट्रैन चलना काफी खतरनाक हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दारोगा का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का घूस लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।  इसमें थाना में तैनात दारोगा प्रेम चंद्र नायक किसी व्यक्ति से पैसे ले रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच सौंप दी गई है।


बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि थाना में तैनात दारोगा प्रेम चंद्र नायक किसी व्यक्ति से केस डायरी को न्यायालय पहुंचाने के लिए तय सौदा के बाद पैसे ले रहे हैं। पैसे को लेने के बाद अपनी जेब में रखते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर से सामने वाला व्यक्ति साफ कह रहा है कि दारोगा साहब वकील साहब बोले हैं समय पर पेपर जमा कर बात कर लेगें। कहीं दूसरे कोर्ट में डायरी जमा नहीं कर दें। इसके बाद दरोगा साहब ने कहा बात कर लेगें समय पर डायरी जमा हो जाएगी, निश्चित रहें।दरोगा यह भी कह रहे है आज कोर्ट बंद हैं नहीं तो आज ही डायरी जमा हो जाती।


आपको बताते चलें कि, पुलिस अधीक्षक की हर अपराध की बैठक में ससमय केस डायरी न्यायालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद भी डायरी पहुंचाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला उजागर हो रहा हैं। इसको लेकर हवेली खड़गपुर एसडीपीओ के प्रभार में तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह हैं। उन्हें वायरल वीडियो की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आते ही विधि सम्मत कार्रवाई कि जाएगी। रिश्वत लेने का मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।