ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आग तापने के दौरान पड़ोसी ने की फायरिंग, 8 साल के बच्चे के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक

मुंगेर के 8 साल के बच्चे के सिर में गोली लग गयी है। जब वो ठंड से बचने के लिए आग ताप रहा था तभी पड़ोसी ने फायरिंग कर दी और गोली सिर में जा लगी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। गोली चलाने वाला युवक अपराधी प्रवृति का है।

BIHAR POLICE
अलाव तापना पड़ गया महंगा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: अलाव तापने के दौरान पड़ोस में रहने वाले अपराधी किस्म के युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान 8 साल का अंशु गोली का शिकार हो गया।  गोली अंशु के सिर में लग गयी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


घटना धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है जहां इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और डॉक्टर से बेटे की जान  बचाने की बात कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। गोली मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


 युवक ने गोली क्यों चलाई इसका पता अभी नहीं चल सका है। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद क्या था इसका पता पुलिस लगा रही है। जिस 8 साल के बच्चे को सिर में गोली लगी है वो मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर के रहने वाले रौशन कुमार का बेटा है जो चौथी कक्षा का छात्र अंशु है। वह घर के पास ही ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहा था तभी यह घटना हुई। सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में उसे पहले भर्ती कराया गया था।


 जहां के डॉक्टरों ने सिर में गोली फंसे रहने की बात कही और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अंशु दो भाई एक बहन में मंझला है और घर में सीमेंट का काम चलने के कारण अंशु कुछ दोस्तों के साथ घर के पास अलाव ताप रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले सूरज साव का बेटा नीतीश कुमार जो कि एक अपराधी प्रवृति का युवक है वो भी आग तापने आ गया और तभी किसी बात को लेकर गोली चला दी। गोली सीधे अंशु के सिर में लग गया और वो वही जमीन पर गिर पड़ा । गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। नीतीश गोली चलाने के बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स