ब्रेकिंग
बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

बिहार के इस विश्वविद्यालय का नाम डॉ. श्री बाबू के नाम पर करने की मांग, डॉ. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर डॉ. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। ज्ञापन में उच्च शिक्षा में सुधार, 50% अनिवार्य उपस्थिति और विश्वविद्यालय-कॉलेजों के...

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सह कुलाधिपति अता हसनैन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुंगेर विश्वविद्यालय का नामकरण आधुनिक बिहार के निर्माता 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) के नाम पर करने तथा राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। 


इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक ठाकुर, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन शामिल थे।


मुंगेर रही है श्री बाबू की धरती

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा कि मुंगेर श्री बाबू की कर्मभूमि, विचार-पीठ और आत्मा रहा है। खड़गपुर विधानसभा से डॉ श्री कृष्ण सिंह का आत्मीय नाता रहा है। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन और देवघर मंदिर में वंचितों को प्रवेश दिलाकर सामाजिक समरसता की ऐतिहासिक मिसाल पेश की थी। ऐसे में विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर होना नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ेगा।


उच्च शिक्षा में हो सुधार

इसके साथ ही ज्ञापन में उच्च शिक्षा सुधार पर जोर देते हुए मांग की गई कि कक्षाओं में छात्रों की कम से कम 50 प्रतिशत भौतिक उपस्थिति को कड़ाई से अनिवार्य किया जाए, ताकि पठन-पाठन सार्थक हो सके। साथ ही, नवनियुक्त लाइब्रेरियन व्यवस्था का सदुपयोग करते हुए विश्वविद्यालय और कॉलेजों के समृद्ध पुस्तकालयों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए, जिससे विद्यार्थियों में संदर्भ ग्रंथों के अध्ययन और शोधोन्मुख स्वाध्याय की संस्कृति मजबूत हो। राज्यपाल ने सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

टैग्स