ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मुंगेर में थाना परिसर से जब्त ट्रक गायब, एसपी ने थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसवालों को किया सस्पेंड

मुंगेर के मुफस्सिल थाना परिसर से जब्त ट्रक गायब होने के मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष, एक दारोगा और थाना मुंशी को निलंबित कर दिया।

बिहार न्यूज
मुंगेर एसपी की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के मुफस्सिल थाना परिसर से जब्त ट्रक गायब होने के मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन थानाध्यक्ष, एक दारोगा और थाना के मुंशी को निलंबित कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को जब्त किया गया एक ट्रक मुफस्सिल थाना परिसर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मामले की जांच के बाद एसपी ने थाना मुंशी सिपाही अरविंद कुमार और ओडी ड्यूटी पर तैनात धनंजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


इसके अलावा तत्कालीन थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा डीआईजी से की गई है। वहीं, खान निरीक्षक मोहम्मद अरमान के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी को भेजी गई है।


एसपी ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राजेश कुमार-2 को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि थाना परिसर से जब्त ट्रक गायब होने के मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स