ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Munger News: बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

MUNGER: मुंगेर के चौखंडी में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी। घटना के 24 घंटे के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची के शव को ढूंढ निकाला। जिसके बाद

Munger News: बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के चौखंडी में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी। घटना के 24 घंटे के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची के शव को ढूंढ निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


मुंगेर में बाशुदेवपुर थाना क्षेत्र के चौखंडी निवासी दीपक चौधरी की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांजली कुमारी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। स्नान करने के क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता दीपक चौधरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। मृतका पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। 


मृतका के पड़ोसी रंजित कुमार ने बताया कि प्रियांजली कल दोपहर 1 बजे नहाने के लिए घाट पर गई थी। लेकिन जब घर लौटकर नहीं आई तब परिजन उसे ढूंढने निकले तब एक बच्चे ने बताया कि उसका कपड़ा घाट पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद लोग उसे गंगा नदी में ढूंढने लगे लेकिन शाम हो जाने के कारण उसे ढूंढा नहीं जा सका। 


परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कहा कि सुबह गोताखोरों को बुलाया जाएगा। जिसके बाद आज दूसरे दिन गोताखोरों ने बच्ची के शव को ढूंढ निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स