ब्रेकिंग
Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?

बिहार में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, घर में अकेली मासूम को पड़ोसी किशोर ने बनाया हवस का शिकार; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरी खबर...

बिहार में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, घर में अकेली मासूम को पड़ोसी किशोर ने बनाया हवस का शिकार; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. शामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली मौजूद 7 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक किशोर द्वारा गलत हरकत करने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है.


घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी. घर में उस समय उसकी सात साल की बेटी अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर घर में पहुंचा और बच्ची के साथ गलत व्यवहार किया.


जब बच्ची की मां वापस घर लौटी तो बेटी रो रही थी. पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. बेटी की बात सुनकर मां परेशान हो गई और तुरंत परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद वह शामपुर थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.


मां ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपी किशोर उनके पड़ोस में ही रहता है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी.


मामले की जानकारी मिलते ही हवेली खड़गपुर एसडीपीओ अनिल कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और बच्ची से भी जरूरी जानकारी ली.


जांच को आगे बढ़ाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


पुलिस के अनुसार, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. वहीं आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.


एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था. शुरुआती जांच में आरोपी की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.