ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुंगेर में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

MUNGER: मुंगेर में लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बंगलवा बहियार में अचानक ठनका गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज

मुंगेर में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER:  मुंगेर में लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बंगलवा बहियार में अचानक ठनका गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज धरहरा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. इधर दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है. 


जानकारी के अनुसार बंगलवा निवासी प्रमोद कुमार का 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, रंजीत यादव का 19 वर्षीय पुत्र शकीचन कुमार और अजय यादव का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार  बंगलवा बहियार में मवेशी को चराने गया था, बारिश के शुरू होते ही बंगलवा बहियार में तेज आवाज के साथ ठनका गिरा. जिसकी चपेट में आने से जहां रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. 


वहीं शकीचन कुमार और अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां असपताल जाने के क्रम में ही शकीचन कुमार की मौत हो गयी. जबकि अंकित कुमार को परिजन इलाज के लिये निजी क्लीनिक लेकर चले गये. इधर ठनका की चपेट में आने से एक ही टोला के दो युवकों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है. जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक रौशन कुमार की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी. जिसे एक वर्ष की बेटी है.

टैग्स