ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

मुंगेर में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एसपी गौरव मंगला ने किया बदलाव

MUNGER : मुंगेर में क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी गौरव मंगला ने नौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। एसपी ने इन पुलिसकर्मियों को नई पोस्टिंग दी है। बेहतर परफॉर्मेंस नहीं करने वाले

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी गौरव मंगला ने नौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। एसपी ने इन पुलिसकर्मियों को नई पोस्टिंग दी है। बेहतर परफॉर्मेंस नहीं करने वाले कुछ पुलिस पदाधिकारियों को साइड लाइन भी किया गया है। 

जिन 9 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें इंस्पेक्टर गंधारी देवी को ओएसडी पुलिस कार्यालय से इंस्पेक्टर तारापुर के पद पर, इंस्पेक्टर रत्नेश जमादार को तारापुर अंचल से इंस्पेक्टर मुफस्सिल अंचल में पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से सामान्य शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय में पोस्टिंग के साथ साथ पेंशन एसीपी निर्धारण शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह को मुफस्सिल थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। एसआई ब्रजेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रामनगर की जगह अब मुफस्सिल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसआई मृत्युंजय कुमार को कोतवाली थानाध्यक्ष के पद से हटाकर रामनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसआई सुनील कुमार को जमालपुर थानाध्यक्ष पद से लोगर सेल प्रभारी बनाया गया है। एसआई रंजन कुमार को उपस्कर शाखा से तबादला करते हुए जमालपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर मंजू कुमारी को ओएसडी पुलिस कार्यालय मुंगेर के पद पर तैनात किया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता