ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मुंगेर में जमात से आये शख्स से उसके परिवार में फैला वायरस, SP लिपि सिंह ने 7 जमातियों के छिपे होने से किया इनकार, देखिये वीडियो

MUNGER : जमालपुर के सदर बाजार इलाके में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है. इस इलाके के एक परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. मीडिया में लगातार यह खबरें आ रही थीं कि मुं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : जमालपुर के सदर बाजार इलाके में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है. इस इलाके के एक परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. मीडिया में लगातार यह खबरें आ रही थीं कि मुंगेर में सात जमाती छिपकर बैठे हुए थे, लेकिन अब मुंगेर की एसपी लिपि सिंह ने इस बात को सिरे से खारिज किया है.



फर्स्ट बिहार से एक बातचीत में लिपि सिंह ने कहा है कि जमात में गए एक व्यक्ति से उसके परिवार के बाकी सदस्यों तक इन्फेक्शन फैला और असलियत यही है. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है. बता दें कि मुंगेर में कोरोना के 17 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इससे पहले मुंगेर के 6 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं. बीते दिन इस जिले से कुल से 46 सैंपल कलेक्ट हुए थे. जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.  


मुंगेर जिले में नए मामले सामने आने के बाद फिलहाल जिले में 10 केस एक्टिव हैं. बता दें कि बिहार में आजा एक और मामले की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 32 साल की यह नई कोरोना पॉजिटिव महिला पटना के खाजपुरा इलाके की रहने वाली है. हैरानी की बात है कि इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही है. इसके साथ ही बिहार में अब टोटल 86 मामले हो गए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता