ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुंगेर में जनता कर्फ्यू, सबकुछ बंद है, देखें तस्वीरें

MUNGER : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का मुंगेर में बड़ा असर देखने को मिल रहा है. मुंगेर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में लोग जनता कर्फ्यू के कारण घर से बाहर न

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

MUNGER : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का मुंगेर में बड़ा असर देखने को मिल रहा है. मुंगेर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में लोग जनता कर्फ्यू के कारण घर से बाहर नहीं निकले हैं. दुनिया के सैकड़ों देशों में जानलेवा कोरोना वायरस के कारण तबाही मची हुई है. अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है. विश्व स्वस्थ्य संगठन ने इस बिमारी को महामारी घोषित कर दिया है.


भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है. इसका असर राजधानी पटना समेत भारत के कई शहरों में देखने को मिल रहा है. मुंगेर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और बाजार बंद है. एक -दो लोग सड़क पर निकले हैं. वह भी किसी जरूरी काम से मुंगेर के लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए अपना योगदान दिखा दिया है. 

मुंगेर में जनता कर्फ्यू, सबकुछ बंद है, देखें तस्वीरें



जनता कर्फ्यू का असर बिहार की राजधानी पटना में भी दिख रहा है. पटनावासी अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. दुकानें बंद हैं. बाजार में लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं. मॉर्निंग वॉक करने के लिए भी सड़क पर नहीं दिखें. बस सेवा ठप कर दी गई है. ट्रेन की रफ़्तार पर भी ब्रेक लग गया है. जनता कर्फ्यू के कारण हिंदुस्तान में आम जान जीवन की रफ़्तार आज थम गई है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पुरे देश में 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों से कोरोना वायरस को हराने के लिए 22 मार्च को एक जनता कर्फ्यू का आयोजन करने का आह्वान किया था. आज उस आह्वान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है.


मुंगेर में जनता कर्फ्यू, सबकुछ बंद है, देखें तस्वीरें


जनता कर्फ्यू के दौरान  जनता से घर में रहने की अपील की है. शनिवार रात से रविवार रात तक देश में रेल यातायात ठप कर दिया गया है,  यात्रियों को प्रतीक्षालयों में रखा जायेगा. हालांकि जो ट्रेनें पहले से चल रही हैं. उनकी सेवाएं चालू रहेंगी. रेल मंत्रालय की ओर से सभी महाप्रबंधकोंको को निर्देश जारी किया गया है जिसके अनुसार 21-22 मार्च को आदेशानुसार समय अवधि के दौरान कोई भी जोन अपने यहां से कोई ट्रेन नहीं चलाएगा. भारत के कई बड़े शहरों में लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जनता कर्फ्यू' के पालन के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच देश में रेल यातायात को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है. 

मुंगेर में जनता कर्फ्यू, सबकुछ बंद है, देखें तस्वीरें


भारत में यह कोरोना का असर अब तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं. देशभर में शनिवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों के 70 नए केस सामने आये हैं. भारत में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 329 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के बढ़ते असर कोई शुभ संकेत नहीं है. महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली के आलावा केरल, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.


मुंगेर में जनता कर्फ्यू, सबकुछ बंद है, देखें तस्वीरें

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता