ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से 3 की मौत, नहाने के दौरान 2 सगी बहनों की गई जान, रक्षाबंधन में नानी के घर आई थी

MUNGER: मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है जिसमें दो सगी बहने भी शामिल है। दोनों बहन गंगा नदी के किनारे नहाने गई हुई थी इसी दौरान दोनों की डूबने से मौ

मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से 3 की मौत, नहाने के दौरान 2 सगी बहनों की गई जान, रक्षाबंधन में नानी के घर आई थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है जिसमें दो सगी बहने भी शामिल है। दोनों बहन गंगा नदी के किनारे नहाने गई हुई थी इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गयी। जबकि नहाने के क्रम में एक युवक की भी मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों शव को नदी से बाहर निकाला। 


पहली घटना हेमजापुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर चांद टोला की है जहां गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतका की पहचान 6 साल की संगीता और 4 साल की रागिनी के रूप में हुई है जो लखीसराय के मेदनी चौकी खावा निवासी रौशन महतो की बेटी थी। रौशन महतो दिल्ली में मजदूरी करता है। 


उनकी पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए बेटी को लेकर मायके गई हुई थी। अपनी मां के साथ दोनों नानी के घर हेमजापुर राखी बांधने के लिए आई थी। घर में सबको सोता देख दोनों बच्ची बाहर खेलने के लिए निकल गई और खेलते-खेलते दोनों गंगा किनारे चली गई जहां नहाने लगी। इसी दौरान दोनों काफी गहरे पानी में चली गयी और डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गयी। 


घटना के एक घंटे बाद दोनों शव को स्थानीय गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही दूसरी घटना बरियारपुर प्रखंड की है जहां एक युवक की नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई।

टैग्स