ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

मुंगेर में शराब बरामदगी के वायरल वीडियो पर कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच करेंगे मुख्यालय डीएसपी

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब बरामदगी से जुड़े वायरल वीडियो मामले में एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में संलिप्तता सामने आने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच होगी

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके में वायरल हुए शराब से जुड़े वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर हुई जांच के बाद छापेमारी दल में शामिल दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष की कथित संलिप्तता को लेकर मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा मुख्यालय डीएसपी को सौंपा गया है।


दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में 18 सितंबर को पुलिस ने छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की थी। इसके बाद शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा नाव के जरिए शराब को थाना ले जाते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया था। पर इस मामले में कोई fir दर्ज नहीं किया गया । और  शराब बरामद के जगह को भी गलत दर्शाया गया।


 वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।मामला एसपी सैयद इमरान मसूद के संज्ञान में आने के बाद पुलिस निरीक्षक, मुफस्सिल अंचल से मामले की जांच कराई गई। पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन में छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने की बात सामने आई है।


इसके बाद पु०अ०नि० राजेश शर्मा और पु०अ०नि० मो. नुरैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वहीं, इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष की संलिप्तता को लेकर भी विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय को जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है। अब मुख्यालय डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई होगी।