ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

सुल्तानगंज गोलीकांड के विरोध में खड़गपुर नगर परिषद कर्मियों का पेन डाउन, काला बिल्ला लगाकर जताया आक्रोश

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में नगर परिषद कर्मियों ने सुल्तानगंज गोलीकांड के विरोध में काला बिल्ला लगाकर पेन डाउन हड़ताल की और सुरक्षा की मांग उठाई।

बिहार न्यूज
सम्राट सरकार से सुरक्षा की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या और गोलीकांड के विरोध में खड़गपुर नगर परिषद कर्मियों का पेन डाउन किया और काला बिल्ला लगाकर अपना आक्रोश जताया। 


मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद के कर्मचारियों ने भागलपुर के सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी को गोली मारे जाने की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और एक दिन के लिए पेन डाउन हड़ताल पर रहे।


बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज में नगर परिषद से जुड़े बंदोबस्ती विवाद को लेकर अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी को गोली मार दी थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर इसका विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में खड़गपुर नगर परिषद के कर्मियों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए विरोध जताया।


 कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर पेन डाउन स्ट्राइक किया और सरकार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि अगर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा नहीं होगी, तो वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कैसे कर पाएंगे। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है।