ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

बंगाल STF की कार्रवाई: मुंगेर से हथियार तस्कर श्रवण कुमार को दबोचा

मुंगेर के जानकीनगर में पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने छापेमारी कर हथियार तस्करी मामले के आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर तस्करों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। कोर्ट में पेशी के बाद एसटीएफ उसे पश्चिम बंगाल ले गई।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव में छापेमारी कर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। वह चौबीस परगना जिले के देगंगा थाना क्षेत्र में हथियार से जुड़े एक मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त था, जिस पर तस्करों को हथियार आपूर्ति करने का आरोप है। एसटीएफ ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल रवाना कर दिया।


बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल एसटीएफ की पांच सदस्यीय टीम बुधवार की अहले सुबह मुंगेर पहुंची। मुंगेर पुलिस के सहयोग से टीम ने जानकीनगर गांव में छापेमारी कर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल, मुंगेर में कराया गया। इसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आदेश मिलने पर एसटीएफ टीम आरोपी को पश्चिम बंगाल लेकर चली गई।


टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के देगंगा थाना पुलिस ने 15 सितंबर 2024 को एक हथियार तस्कर को 7 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मालदा जिले के कालीचक थाना क्षेत्र के वामन टोला निवासी अब्दुल हन्नान, पिता सराफत अली के रूप में हुई थी। इस मामले में देगंगा थाना में कांड संख्या 552/2024 दर्ज किया गया था।


पूछताछ के दौरान अब्दुल हन्नान ने खुलासा किया कि उसने हथियार मुंगेर के श्रवण कुमार से खरीदे थे और भुगतान का ऑनलाइन सबूत भी प्रस्तुत किया था। अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर श्रवण कुमार को इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। बुधवार की सुबह मुंगेर से उसकी गिरफ्तारी इसी क्रम में की गई है।