ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंगेर में बनेगा गंगा पथ ‘मरीन ड्राइव’ जैसा प्रोजेक्ट, हवाई सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा काम

मुंगेर में गंगा किनारे मरीन ड्राइव जैसा गंगा पथ बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना का हवाई सर्वे पूरा कर लिया गया है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

बिहार न्यूज
पटना की तर्ज पर बनेगा मरीन ड्राइव
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना जैसां गंगा पथ “मरीन ड्राइव” बनने का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया तेज कर दी है, और आज इस महत्वाकांक्षी परियोजना का हवाई सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया गया।


दरअसल बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत बनने वाली एचएएम आधारित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना को लेकर आज बड़ा कदम उठाया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बीएसआरडी के निदेशक और मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने पूरे प्रोजेक्ट का हवाई सर्वेक्षण किया। 


यह सर्वे सफियाबाद हवाई अड्डे से शुरू हुआ, जहां से अधिकारियों ने गंगा किनारे प्रस्तावित पथ के एलाइनमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। हेरूदियारा से सुल्तानगंज तक बनने वाले इस गंगा पथ के हर पहलू को ऊपर से देखा और परखा गया। सिर्फ गंगा पथ ही नहीं, बल्कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा रोड और रक्सौल-हल्दिया फोरलेन परियोजनाओं का भी हवाई जायजा लिया गया। 


अधिकारियों ने जमीन और जलमार्ग से जुड़े सभी एलाइनमेंट को विस्तार से जांचा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सर्वे के बाद पूरी रूपरेखा तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। गंगा किनारे बनने वाला यह मरीन ड्राइव न सिर्फ मुंगेर की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार देगा। साफ है कि आने वाले समय में मुंगेर विकास के नए नक्शे पर उभरता हुआ नजर आएगा।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स