ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मुंगेर में बारिश से टला बड़ी दुर्गा महारानी का विसर्जन, अब 3 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

खराब मौसम की वजह से बड़ी दुर्गा महारानी की विसर्जन शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। अब 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रतिमा को मंदिर से निकाला जाएगा। इस वजह से श्रद्धालु एक दिन और दुर्गा पूजा मेले का आनंद ले सकेंगे।

बिहार
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेरवासियों के लिए खुशी की खबर है। अब एक दिन और दुर्गा पूजा मेले का आनन्द लोग ले पाएंगे, क्योंकि बारिश के कारण बड़ी दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा को 3 अक्टूबर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है, मंदिर प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी।


3 अक्टूबर को दिन के दो बजे बड़ी दुर्गा महारानी को मंदिर परिसर से निकाला जाएगा। 32 कहारो के कंधों पर बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा को ले जाया जाएगा। दरअसल मुंगेर में अचानक मौसम खराब होने की वजह से मुंगेरवासियों को एक दिन अधिक दुर्गा पूजा मेले का आनन्द उठाने का मौका मिलेगा। 


बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति के कार्यकर्ता प्रधान अरविंद कुमार साह ने बताया कि मौसम खराब रहने के चलते 3 अक्टूबर को दिन के दो बजे बड़ी दुर्गा महारानी को मंदिर परिसर से निकाला जाएगा। 32 कहारो के कंधों पर बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। 


मां की महिमा बड़ी अपरम्पार है, जो भी यहां रोता हुआ आता वो हंसता हुआ वापस जाता है। मां सबकी झोली भरती है।। विसर्जन शोभा यात्रा 32 कहारो के कंधों पर शादीपुर स्थित मंदिर से निकलेगी और अम्बे चौक, कौरड़ा मैदान सहित अन्य रास्तों से होता हुआ सोजी घाट पहुंचेगी।

मोहम्मद इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स