ब्रेकिंग
फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर

रात के अंधेरे में प्रेमिका की मांग में भर दिया सिंदूर, सुबह होने से पहले ही नौ-दो ग्यारह हुआ प्रेमी; शादी के नाम पर बड़ा खेल

Bihar Love Story: बिहार के मुंगेर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद गांव वालों के सामने ही दोनों की शादी करा दी गई। लेकिन शादी के कुछ ही घंटे..

रात के अंधेरे में प्रेमिका की मांग में भर दिया सिंदूर, सुबह होने से पहले ही नौ-दो ग्यारह हुआ प्रेमी; शादी के नाम पर बड़ा खेल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Love Story: बिहार के मुंगेर में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. प्रेमिका से मिलने आधी रात पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों के दबाव में युवक ने सबके सामने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया और उसे पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया. लेकिन शादी के कुछ ही घंटे बाद प्रेमी अचानक फरार हो गया. अब प्रेमिका को छोड़कर युवक के भागने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.


मामला मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार और युवती के बीच पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 10 नवंबर की रात गौरव अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई और उन्होंने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया.


गांव वालों ने रात में ही करवा दी शादी

प्रेमी जोड़े के पकड़े जाने के बाद गांव में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया. गांव वालों के सामने ही गौरव कुमार से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरवाया गया. इस दौरान युवक ने युवती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और उसके साथ सात जन्मों तक रहने की कसमें भी खाईं.


इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गौरव अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों को लगा कि अब दोनों का रिश्ता शादी में बदल गया है और मामला सुलझ गया है.


परिजनों के पहुंचते ही प्रेमी हो गया फरार

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही गौरव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उनके आने के बाद वहां फिर से गहमागहमी शुरू हो गई. इसी बीच गौरव ने मौका देखकर अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.


जिस युवक ने कुछ घंटे पहले सबके सामने युवती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था, उसके अचानक गायब होने से लोग हैरान रह गए. फिलहाल इस पूरे मामले की इलाके में चर्चा हो रही है.