ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

लोक आस्था का महापर्व छठ: मुंगेर के गंगा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी छठव्रती

MUNGER: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर मुंगेर के 20 गंगा घाटों पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है। स्थानीय गोताखोर सहित 28 एसडीआरएफ की टीम क

लोक आस्था का महापर्व छठ: मुंगेर के गंगा घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी छठव्रती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर मुंगेर के 20 गंगा घाटों पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है।  स्थानीय गोताखोर सहित 28 एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। स्पीड वोट, लाइफ जैकेट एवं अन्य जीवन रक्षक मशीनों के साथ अर्ध्य के समय ये मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो दिनों तक गंगा नदी में निजी नाव का परिचालन नहीं होगा।


लोक आस्था का महापर्व की धूम चारों तरफ देखी जा रही है। आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देंगी। छठ महापर्व को लेकर जिले के 56 किलोमीटर लंबा गंगा घाट में कुल 20 घाट बनाए गये हैं। जिसमे 12 घाट शहरी क्षेत्र और 8 घाट ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये हैं। ऐसे में इन घाटों पर छठवर्ती को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी कर रखी है।


 जिला प्रशासन ने 44 प्रशिक्षित स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की है। साथ में 28 एसडीआरएफ को भी स्पीड बोट,नाव,लाइफ जैकेट और अन्य जीवन रक्षक सामानों के साथ तैनात किया गया है। वहीं अर्घ्य के समय वोट से पूरे गंगा में निगरानी की व्यवस्था की है ताकि कहीं  कोई अप्रिय घटना न घटे। गंगा घाटों पर बांस से सुरक्षा घेरा बनाया गया है। गोताखोर जितेंद्र ने बताया की हर घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है ।