ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसBihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

भारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Indian Railways News: बिहार के जमालपुर स्थित इरिमी को भारतीय रेल के हाई स्पीड युग के लिए बड़े तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ₹350 करोड़ की योजना से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आधुनिक प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा

भारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Ramakant kumar
4 मिनट

Indian Railways News: जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) को भारतीय रेल के हाई स्पीड संचालन, तकनीकी प्रशिक्षण और सुरक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. 138 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत वाला यह संस्थान अब वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए आधुनिक तकनीकी दक्षता और मानव संसाधन तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है.


रेलवे की ओर से इरिमी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसके लिए रेल मंत्रालय की ओर से करीब 350 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है. इन योजनाओं के तहत संस्थान की प्रशिक्षण सुविधाओं, तकनीकी प्रयोगशालाओं और आधुनिक अनुसंधान क्षमता को और मजबूत किया जाएगा.


तेज रफ्तार ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए इरिमी में वरिष्ठ इंजीनियरों और लोको पायलटों को अत्याधुनिक सिम्युलेटर के जरिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. संस्थान का प्रशिक्षण मॉडल वास्तविक परिचालन जैसी परिस्थितियों में निर्णय लेने, तकनीकी दक्षता बढ़ाने और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है.


रेलवे के अनुसार हाई स्पीड नेटवर्क के विस्तार के साथ सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण की जरूरत भी बढ़ रही है. इसका उद्देश्य ट्रेन संचालन के दौरान मानवीय त्रुटियों को कम करना और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाना है.


भारतीय रेल में वर्तमान में करीब 1.15 से 1.20 लाख लोको पायलट कार्यरत हैं, जबकि करीब 27 हजार पद रिक्त बताए जा रहे हैं. ट्रेनों की बढ़ती संख्या और उनकी गति के बीच सुरक्षित परिचालन बनाए रखना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है.


इरिमी में इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए लोको पायलटों और तकनीकी अधिकारियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.


जमालपुर का इरिमी वर्ष 1888 में स्थापित हुआ था. संस्थान अब तक करीब 50 हजार इंजीनियरों को प्रशिक्षित कर चुका है. लंबे समय से रेलवे के तकनीकी प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस संस्थान में अब पारंपरिक प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीकों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.


यहां वेल्डिंग, हाइड्रोलिक्स, न्यूमैटिक्स, मेकाट्रानिक्स, डिजिटल सिस्टम और आधुनिक रखरखाव तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं और सेमिनारों के जरिए संस्थान को तकनीकी ज्ञान के वैश्विक नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.


रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृत करीब 350 करोड़ रुपये की योजनाओं के तहत इरिमी में प्रशिक्षण से जुड़ी आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाया जाएगा. इसके साथ ही तकनीकी प्रयोगशालाओं और अनुसंधान सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा.


रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (यातायात) देवेंद्र कुमार ने हाल में इरिमी का दौरा कर संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में चल रहे कार्यों की सराहना की थी.


महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में इरिमी में आधुनिक तकनीक और सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है. हाई स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार के साथ जमालपुर का यह संस्थान आने वाले वर्षों में भारतीय रेल के तकनीकी प्रशिक्षण, सुरक्षा और मानव संसाधन विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी भूमिका और मजबूत कर सकता है.