ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी, घर के दो लोग अस्पताल में भर्ती

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां एक साथ घर से भाई-बहन की अर्थी निकली है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां दीनदयाल चौक के पास रहने वाले युवा व्यवसायी अमन कुमार और उसकी बहन राखी क

एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी, घर के दो लोग अस्पताल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां एक साथ घर से भाई-बहन की अर्थी निकली है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां दीनदयाल चौक के पास रहने वाले युवा व्यवसायी अमन कुमार और उसकी बहन राखी कुमारी की सड़क हादसे में जान चली गई। इसके बाद दोनों की अर्थी एक साथ दीन दयाल चौक से निकली। इनके अंतिम संस्कार से पहले शहर के सभी व्यवसायी शामिल हुए ओर इस घटना के कारण पूरे शहर की दुकान आज बंद रखी गई है।


इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ सोमवार को अमन कुमार अपनी पत्नी मोनिका, बेटी अनिका, बहन राखी और बहनोई मनीष के साथ देवघर गए थे। बुधवार की अहले सुबह करीब 2 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक काली स्थान के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। 


सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार की सुबह अमन की मौत हो गई। इसके बाद उनकी बहन राखी की भी मौत शाम 5:00 बजे हो गई। अन्य लोगों का इलाज जारी है। अभी भी दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

टैग्स