ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गृह मंत्री बनने के बाद तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान उन्होंने विकास को प्राथमिकता बताते हुए मतदाताओं का आभार जताया।

बिहार
तारापुर में डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर तारापुर विधानसभा पहुंचे। जहां पर तारापुर विधानसभा की जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला दौरा है ।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज तारापुर विधानसभा पहुंचे। चुनाव जीतने के बाद यह उनका तारापुर का पहला आगमन है। संग्रामपुर में बने हेलिपैड पर उतरते ही हजारों समर्थकों ने “सम्राट चौधरी ज़िंदाबाद” के नारों से उनका स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहे। संग्रामपुर से सम्राट चौधरी ने रोड शो की शुरुआत की और पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं का आभार जताया। 


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “यह सरकार बिहार के विकास के लिए बनी है, अब सभी को विकास के लिए मिलकर काम करना है।”दौरे के उपरांत वे अपने पैतृक आवास में विश्राम करेंगे और कल दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पटना लौट जाएंगे।


वहीं तारापुर विधानसभा की राजनीति में ‘गेम चेंजर’ माने जाने वाले सकलदेव बिंद ने भी सम्राट चौधरी के आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने महागठबंधन छोड़ भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने कहा कि “गृह विभाग संभालने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार तारापुर की धरती पर आए हैं, उनका स्वागत है। हम बिहार के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।


जब मीडिया ने पूछा कि सम्राट चौधरी ने वादा किया था कि उन्हें किसी न किसी सदन तक पहुंचाया जाएगा, इस पर सकलदेव बिंद ने कहा कि वे पार्टी के फैसले को सर-आंखों पर रखेंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में योगी मॉडल लागू हो चुका है और 2025 बिहार के लिए सबसे बेहतरीन साल साबित होगा। अपराधियों को अब अपना ठिकाना तलाशना होगा।

 गृह मंत्री बनने के बाद तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब