ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुंगेर: बोलेरो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, टेम्पू सवार 10 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

MUNGER: मुंगेर के तारापुर-संग्रामपुर मुख्य सड़क के धनकुंडा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो के ड्राइवर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में 10 लोग बुरी तरह से घाय

मुंगेर: बोलेरो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, टेम्पू सवार 10 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के तारापुर-संग्रामपुर मुख्य सड़क के धनकुंडा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो के ड्राइवर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिनमें 5 की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया जबकि अन्य 5 का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा है।


तारापुर- संग्रामपुर मुख्य मार्ग धनकुण्डा के समीप सड़क दुर्घटना में 10 लोग़ घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया बांकि सभी घायल दिदारगंज पंचायत के जनकपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए घायल के परिजन अजीत चौधरी ने बताया गया कि सोमवार को जमुई जिला अन्तर्गत झूमराज बाबा के यहां पाठा का बलि देने गए थे।जिस वाहन से वे लोग गये थे वह खराब हो गया।


मंगलवार की सुबह हमलोग दुसरा ओटो से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही धनकुण्डा गांव के समीप पहूंचा कि विपरीत दिशा से आ रही  बोलेरो के चालक ने ओटो में धक्का मारकर फरार हो गया। वहीं गश्ती से लौट रहे पुलिस बल ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर लाया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। 


गंभीर रुप से घायल आदित्य कुमार 15 वर्ष, विवेकानंद चौधरी 55 वर्ष, बीणा देवी 55 वर्ष, गौरव कुमार 25 वर्ष, सुजीत चौधरी 55 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज व अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रुप से घायल जयनंदन चौधरी 45 वर्ष, सुरेश कुमार 55 वर्ष, अन्नू कुमार 25 वर्ष, हरेन्द्र यादव 61 वर्ष व रघु ठाकुर 55 वर्ष का इलाज चल रहा है।


टैग्स