ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, जहर खाकर दोनों ने दे दी जान

MUNGER: मुंगेर में घरेलू विवाद के बाद एक दंपति ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों पति-पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। पति-पत्नी की मौत के बा

बिहार: घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, जहर खाकर दोनों ने दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में घरेलू विवाद के बाद एक दंपति ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों पति-पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। पति-पत्नी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव की है।


मृतक पति-पत्नी की पहचान धोबई गांव निवासी 35 वर्षीय इंद्रदेव यादव और उसकी 28 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रदेव यादव मजदूरी कर अपने चार बच्चों, पत्नी और एक बूढ़ी मां के साथ जीवन यापन करता था। इंद्रदेव पहले ऑटो चलाता था उसके बाद ई रिक्शा और पुनः ई रिक्शा बेच एक नया ई रिक्शा लेने के चक्कर में था और इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।


बात बढ़ गई और पति-पत्नी दोनों जहर खा लिया। जबतक परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, काफी देर हो चुकी थी। पिंकी देवी की मौत घर में ही हो गई थी जबकि इंद्रदेव को इलाज किए तारापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रोरो के बुरा हाल है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को ले झगड़ा हुआ और इसी में दोनों ने जहर खा लिया। अब एक बूढ़ी मां और चार बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा, यह एक बड़ा विषय है।