ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

BIHAR NEWS : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का लगा आरोप;जांच में जुटी पुलिस

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें हर दिन कहीं न कहीं से निकल कर सामने आ

BIHAR NEWS : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का लगा आरोप;जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें हर दिन कहीं न कहीं से निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तीन माह के दुधमुहे बच्चे की 26 वर्षीय मां की संदेहास्पदक मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर खाना में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।


मिली जानकारी के अनुसार जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर अड़गड़ा रोड स्थित एक गांव में 26 वर्षीय प्रियंका कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रियंका की शादी महज डेढ़ साल पहले रौशन नामक युवक से हुई थी, जो बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में मैकेनिक का काम करता था।


वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि प्रियंका के पास तीन महीने का एक बच्चा भी है। मृतका के परिजनों का कहना है कि बीती रात ससुराल वालों ने प्रियंका के खाने में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 


इधर, ससुराल पक्ष का दावा है कि प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद भी इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।