ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मुखिया का चुनाव हारीं मंत्री की भाभी, इस महिला ने चटाई धूल

MUNGER : बिहार में आज 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग हो रही है. इसी से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है जहां बिहार सरकार में पंचायती

मुखिया का चुनाव हारीं मंत्री की भाभी, इस महिला ने चटाई धूल
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : बिहार में आज 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग हो रही है. इसी से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है जहां बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी चुनाव हार गईं हैं. 


आपको बता दें कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी मीना देवी ने मुखिया चुनाव लड़ा था. इसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. उन्‍हें हराकर किरण चौधरी दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुईं हैं. 


मीना देवी को हारने वाली किरण चौधरी दिवंगत विधायक मेवालाल के चचेरे भाई की पत्नी हैं. किरण चौधरी ने जीत हासिल कर मुखिया के पद पर दोबारा कब्ज़ा जमा लिया है. जीत की घोषणा होने के बाद से ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है. 


जानकारी हो कि पहले चरण के लिए जिन पंचायतों में मतदान पूरा हो चुका है वहां आज मतगणना हो रही है. आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई. कुल 151 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है. मतदान की हीं तरह मतगणना के लिए भी साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है. ईवीएम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ओसीआर साफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जा रहा है. 


आज 10 जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के लिए मतगणना होगी और चुनाव नतीजे तत्काल जारी कर दिए जाएंगे. उधर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार 27 सितंबर को खत्म हो जाएगा. इस चरण के लिए मतदान 29 सितंबर को होना है. पहले चरण के मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण के चुनाव को लेकर संबंधित जिलों में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के तहत 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों का चयन मतदाता करेंगे. 


दूसरे चरण में कुल 76279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव को लेकर 76, 279 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इनमें सबसे ज्यादा 41405 उम्मीदवारों ने पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. दूसरे चरण के लिए 36111 पुरुषों ने और 40168 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 14511 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. जिनमें 6124 पुरुष और 8387 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया.