ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार : मिड डे मील की थाली लेकर SDO के पास पहुंच गए स्कूली बच्चे, बोले.. सर नहीं मिलता अच्छा खाना

MUNGER : बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई कल्याणकारी योजना मिड डे मील को लेकर अक्सर सवाल

बिहार : मिड डे मील की थाली लेकर SDO के पास पहुंच गए स्कूली बच्चे, बोले.. सर नहीं मिलता अच्छा खाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई कल्याणकारी योजना मिड डे मील को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। कभी मध्याह्न भोजन के चावल की चोरी तो कभी खाने में कीड़ा मिलने की शिकायतें आम बात हो गई हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बच्चों को मेन्यू के अनुसार मिड डे मील नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्कूली बच्चे मिड डे मील की थाली लेकर एसडीओ के पास पहुंच गए।


दरअसल, जिले के तारापुर अनुमंडल स्थित मध्य विद्यालय रजत टोसा गोगा चक के बच्चे स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील को लेकर काफी परेशान थे। स्कूल में उन्हें अक्सर मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा था। मिड डे मील के नाम पर परोसे जाने वाले भोजन खाने के लायक भी नहीं होता था। परेशान बच्चों ने फैसला किया कि वे इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करेंगे।


ऐसे में स्कूली के छात्र और छात्राएं मिड डे मील की थाली लेकर चारापुर एसडीओ के पास पहुंच गए। हाथों में खाने की थाली लिए बच्चे एसडीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई। बच्चों की शिकायत थी कि उन्हें तय मेन्यू के हिसाब से मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है। बच्चों की शिकायत पर एसडीओ रंजीत कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स