ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! युवक की गोली मारकर हत्या,बगीचे से शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! युवक की गोली मारकर हत्या,बगीचे से शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद युवक बगीचे से शव बरामद हुआ है। इसके बाद अब इस मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की टीम जुटी हुई है। 


मुंगेर में एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गयी। बगीचे में उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी संजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र चंदन यादव के रूप में हुई है। जिसका शव गुरुवार की सुबह मुफसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर आम के बगीचा से बरामद किया गया है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


उधर, इस घटना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवारजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की भी चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।