ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लेटर पैड व मुहर बनाकर फेक डॉक्टर बांट रहा अनुभव प्रमाण पत्र : अब दर्ज हुआ FIR

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुंगेर इमरेंजी हॉस्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बनाकर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और अनुभव

बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लेटर पैड व मुहर बनाकर फेक डॉक्टर बांट रहा अनुभव प्रमाण पत्र : अब दर्ज हुआ FIR
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुंगेर इमरेंजी हॉस्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बनाकर विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और अनुभव प्रमाण पत्र बांटने का आरोप लगाते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने सफियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंने अपने यहां कार्य करने वाले डॉ. बिट्टू बाबू उर्फ डॉ. बी जोसफ सहित अन्य सहयोगियों को नामजद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


दरअसल, सफियासराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल सफियाबाद के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर डॉ. हर्षवर्धन कुमार गोविंदा ने बिट्टू बाबू उर्फ बी जोसफ सहित अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि इन तीनों ने षड़यंत्र रचकर मुझे धोखा देते हुए मेरे अस्पताल मुंगेर इमरजेंसी एवं जमुई इमरजेंसी हास्पिटल का फर्जी लेटर पैड एवं मुहर बनाकर उसका अनुचित लाभ के लिए इस्तेमाल कर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिये हैं। फर्जी कागजात पर मेरा फर्जी हस्ताक्षर भी है। जिसके बदले उनलोगों से पैसे की वसूली की गई है। 


इसके आगे कहा गया है कि बिट्टू बाबू अपने आप को एक डॉक्टर बताते हुए यह फर्जीबाड़ा कर रहा है। जबकि उनके पास एमबीबीएस की डिग्री तक नहीं है। ये लोग गिरोह बनाकर मॉर्केट में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बेच रहे हैं। जिसकी मुझे तब जानकारी हुई जब मुझे एक संस्थान जिसका नाम '''' द डॉटाफ्लो ग्रुप '''' से अनुभवन प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के लिए एक ईमेल आया। जो अधिरा केवी के नाम से जारी था। 


इस ईमेल में बी जोसफ के साथ मेरे पास ईमेल में आया था। मैंने उक्त कंपनी को भी ईमेल भेजकर  से जानकारी दे दी है कि यह अनुभव प्रमाण पत्र मेरे संस्थान से जारी नहीं हुआ है। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें तीन लोगों को नामजद बनाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।