ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: खनन विभाग की टीम बोलेरो समेत पुल से नीचे गिरी, हादसे में इंस्पेक्टर और 5 जवान घायल

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां अवैध बालू लोड ट्रक को पकड़ने गई खनन विभाग की टीम बोलेरो समेत पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार को बचाने के दौरान यह

बिहार: खनन विभाग की टीम बोलेरो समेत पुल से नीचे गिरी, हादसे में इंस्पेक्टर और 5 जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां अवैध बालू लोड ट्रक को पकड़ने गई खनन विभाग की टीम बोलेरो समेत पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में खनन विभाग के इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस जवान और बोलेरो का ड्राइवर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर बालू घाट का निरीक्षण करने के बाद संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर अवैध तरीके से बालू ढुलाई किए जाने की सूचना पर खनन विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए जा रही थी। खनन इंस्पेक्टर समेत सात बोलेरो पर सवार थे। जैसे ही बोलेगो टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के ठाड़ा लोहा पुल के पास पहुंची साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर महाने नदी में गिर गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से बोलेरो सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को हवेली खड़गपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में खनन विभाग के इंस्पेक्टर राजू कुमार, सिपाही रमेश कुमार के अलावे अन्य पुलिस जवान घायल हैं। 


गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल रमेश कुमार, मुकेश कुमार, चालक सुरेश कुमार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खनन इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि छापेमारी के लिए टीम के लोग जा रहे थे, तभी साइकिल सवार बच्चे को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी असंतुलित हो छोटी पुलिया के नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकला गया हालांकि कहा जा रहा है कि सभी को अंदरूनी चोट आई है।