ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: तीन बच्चों की मां ड्राइवर के साथ फरार, पूजा करने के बहाने घर से निकली थी

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला, ट्रक चलाने वाले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. म

बिहार: तीन बच्चों की मां ड्राइवर के साथ फरार, पूजा करने के बहाने घर से निकली थी
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला, ट्रक चलाने वाले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला तीन बच्चों की मां है. पति ने संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


घटना मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र की है. यहां चंद्रपुरा की रहने वाली तीन बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. महिला का प्रेमी ट्रक का ड्राइवर बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि 18 सितंबर को महिला घर से 14 महीने  के बेटे को लेकर पूजा करने देवघरा गई थी. देवघरा से वह वापस नहीं लौटी, खोजबीन करने पर जानकारी हुई कि वह पतघाघर निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू के संग फरार हो गई है.


प्रेमी के साथ फरार हुई महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी हाट बाजार करने पतघाघर जाया करती थी. इसी क्रम में शायद पतघाघर निवासी ट्रक ड्राइवर राजू से संपर्क हुआ और दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी. दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनो फरार हो गए. उन्होंने पुलिस को सारी जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.