ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

'तुम पंखा बंद करो,मेरे घर में बल्ब नहीं जल रहा....', भाभी ने देवर को चाकू गोद उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

MUNGER : बिहार शुरू से ही अपने अनोखे कारनामों को लेकर चर्चा में रहा है। यहां कभी देवर को अपने भाभी से इश्क हो जाता है। तो कभी देवर अपनी पत्नी को छोड़ भाभी के साथ रफ़्फ़ुचकर हो जाता है

 'तुम पंखा बंद करो,मेरे घर में बल्ब नहीं जल रहा....', भाभी ने देवर को चाकू गोद उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले ही हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार शुरू से ही अपने अनोखे कारनामों को लेकर चर्चा में रहा है। यहां कभी देवर को अपने भाभी से इश्क हो जाता है। तो कभी देवर अपनी पत्नी को छोड़ भाभी के साथ रफ़्फ़ुचकर हो जाता है। ऐसे में देवर-भाभी से जुड़ा हुआ एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली की समस्या को लेकर दोनों में मामूली विवाद हुआ और उसके बाद भाभी ने चाकू गोद देवर को मौत के घाट उतार डाला। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव  के रहने वाले उपेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का विवाद अपनी भाभी से हुआ। भाभी ने गुस्से में आकर देवर के पेट में चाकू मार दी।जिससे आनन फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिय जब सदर अस्पताल लाया गया तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि, मृतक अभिषेक कुमार की शादी 6 माह पूर्व ही कंचन कुमारी से हुई थी। हत्या के बाद अपने पति को खोने पर पत्नी कंचन देवी  सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी सदर अस्पताल में अपने पति के शव के पास खड़ी होकर रो -रो कर रही थी कि अब मेरा कौन रखवाला होगा। जबकि, उसके पति का  3 दिसंबर को मुंबई के लिए टिकट बना हुआ था। वह दुर्गा पूजा में यह घर आया था।पर्व त्यौहार मनाने के बाद मजदूरी करने मुंबई जाना वाला था। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। इस संबंध में मृतक की पत्नी कंचन कुमारी ने कहा कि- हमारी गोतनी सोनी कुमारी का विवाद मेरे पति से घर में बिजली जलाने को लेकर हुआ था।


उधर, इस घटना को लेकर मृतक के पत्नी ने बताया कि मेरे पति रात घर आए और घर में पंखा चला दिए। जिससे मेरी गोतनी के घर में लगा बल्ब की रोशनी कम हो गई।वह आकर बोली की तुम पंखा बंद करो,मेरे घर में बल्ब नहीं चल रहा है। इस पर मेरे पति ने कहा कि तुम्हारा बिजली का कनेक्शन अलग है। मेरा बिजली का कनेक्शन अलग है।मैं पंखा बन्द नहीं करूंगा। इस पर भाभी ने मेरे पति को चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद हम लोग उसे सदर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सकों ने मेरे 26 वर्षीय  पति अभिषेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक अभिषेक के पिता उपेंद्र मंडल एवं मां अनिता देवी ने कहा कि हमारे छह बच्चे हैं।