ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बीए की परीक्षा के दौरान अचानक गुल हो गई बिजली, मोबाइल टॉर्च को ऑन कर छात्रों ने दी परीक्षा

MUNGER: अचानक मौसम खराब होने की वजह से बिहार के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मुंगेर जिले में अचानक बिजली गुल हो गयी। बिजली नहीं रहने के कारण मुंगेर के

बीए की परीक्षा के दौरान अचानक गुल हो गई बिजली, मोबाइल टॉर्च को ऑन कर छात्रों ने दी परीक्षा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: अचानक मौसम खराब होने की वजह से बिहार के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मुंगेर जिले में अचानक बिजली गुल हो गयी। बिजली नहीं रहने के कारण मुंगेर के डीजे कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


बीए पार्ट वन के इतिहास विषय की परीक्षा के दौरान अचानक बिजली गुल होने से परीक्षा हॉल में अंधेरा छा गया। जिसके बाद परीक्षार्थियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में परीक्षा दी। छात्र संगठन इसे कदाचार मामले से जोड़कर देख रहा है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से सवाल जवाब किया गया है। 


परीक्षा के दौरान मोबाइल पूरी तरह बैन है। मोबाइल को परीक्षा भवन में नहीं ले जाया जा सकता है। लेकिन मुंगेर में मोबाइल के टॉर्च को ऑन कर परीक्षार्थी बीए की परीक्षा देते देखे गये। इस पर अब छात्र संगठन भी सवाल उठा रहा है। इसे कदाचार मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।


गौरतलब है कि पांच महीने पहले बिहार के मोतिहारी जिले में भी ऐसा ही वाक्या देखने को मिला था। जहां इंटर परीक्षा के दौरान अचानक अंधेरा छाने के बाद पुलिस वैन की हेडलाइट में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जब गाड़ी की लाइट कम पड़ी तो मोबाइल का टार्च भी जलाया गया। 


मामला मोतिहारी के महाराजा हरेंद्र किशोर इंटर कॉलेज का था जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस दौरान लापरवाही का आलम यह रहा कि इस केंद्र पर दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे के बजाय शाम चार बजे शुरू हुई। परीक्षा में देरी होते देख परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


जब अंधेरा घिरने लगा तब प्रशासन को होश आया कि यहां लाइट की व्यवस्था करनी है। आनन-फानन में एक जेनरेटर की व्यवस्था की गयी लेकिन 900 छात्राओं के लिए इसकी लाइट भी कम पड़ गई। तब जाकर जिला प्रशासन की गाड़ी की लाइट से बरामदे में रोशनी की गई। इससे भी रोशनी कम पड़ गयी तब छात्रों ने अपने मोबाइल टॉर्च को ऑन किया और इंटर की परीक्षा दी।




टैग्स