ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

मुंगेर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत. एक महीने पहले हुई थी शादी

फोर व्हीलर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। 2 दिसंबर को अंकित की शादी सहरसा में हुई थी। एक महीने बाद ही इस दर्दनाक हादसे ने नवविवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ACCIDENT
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले इस पुल पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। ताजा घटना सेतु के पिलर संख्या 23 के पास हुई जब बेगूसराय से मुंगेर आ रही एक मोटरसाइकिल और मुंगेर से खगड़िया जा रही एक चार पहिया गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई।


इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 112 और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुँचे और उसे मुंगेर के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार पहिया गाड़ी में सवार लोग गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बाद में जब्त कर लिया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मल्हीपुर गाँव निवासी अजीत महतो के छोटे बेटे, 30 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंकित दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और खगड़िया में बजाज फाइनेंस में काम करता था।


यह घटना और भी दुखद इसलिए है क्योंकि अंकित की शादी महज एक महीने पहले, 2 दिसंबर को सहरसा में हुई थी। इस हादसे ने एक नवविवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया। अंकित के पिता गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उनकी माँ, वीणा देवी भी फिलहाल गुजरात में हैं। पत्नी अनु के अलावा, उनकी फुआ और भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित बेगूसराय से मुंगेर अपनी फुआ से मिलने आ रहा था।



टैग्स