ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

मुंगेर में रफ्तार का कहर जारी, लखीसराय के माइनिंग इंस्पेक्टर और दो अन्य युवकों की मौत

DESK: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। मुंगेर में दो-अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है। पहली घटना चंडिका स्थान के पास की है। जहां बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मा

मुंगेर में रफ्तार का कहर जारी, लखीसराय के माइनिंग इंस्पेक्टर और दो अन्य युवकों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। मुंगेर में दो-अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है। पहली घटना चंडिका स्थान के पास की है। जहां बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. शाहनवाज आलम के रूप में की गयी है। जो लखीसराय के माइनिंग इंस्पेक्टर थे। शाहनवाज अपनी बीमार मां को देखने के लिए घर जा रहे थे। लखीसराय से अररिया बाइक से जाने के दौरान एक बोलेरो गाड़ी के चपेट में आ गये। घटना के बाद बोलेरो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही लखीसराय के खनन पदाधिकारी रणधीर कुमार और मुंगेर के खनन पदाधिकारी मंजूर आलम सहित विभाग से जुड़े कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। फिहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही सड़क हादसे की दूसरी घटना मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ के पास हुई है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है। बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। 

वही बगहा के रामनगर गोबर्धना मुख्य सड़क के मंचनगवा गांव के पास एक ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है जबकि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की पहचान बमबम कुमार और घायल युवकों की पहचान मनीष कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक महुई गांव से सोमेश्वर जाने के लिए निकले थे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें