ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुंगेर में प्रसाद खाने से 250 लोग हुए बीमार, गांव में मचा हड़कंप

MUNGER: जिले के कोठवा गांव में प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार हो गये। जिसके बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का इलाज शुरू किया। जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उन्

मुंगेर में प्रसाद खाने से 250 लोग हुए बीमार, गांव में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: जिले के कोठवा गांव में प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार हो गये। जिसके बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का इलाज शुरू किया। जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उन्हें धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां लोगों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसाद के सैंपल को जांच के लिए भेजा है। फिलहाल चिकित्सक इसे फूड प्वायजनिंग का मामला बता रहे हैं। हालांकि जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की बात कही जा रही है। बीमार लोगों में ज्यादात्तर बच्चे शामिल हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को कोठवा गांव के रहने वाले महेश कोड़ा के घर पर पूजा का आयोजित की गयी थी। जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। पूजा समाप्त होने के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद खाने के दो घंटे बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त होना शुरू हो गया। देखते ही देखते 250 लोगों को इस तरह की परेशानी होने लगी। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गयी। 


रात होने और किसी तरह का साधन नहीं होने की वजह से धरहरा अस्पताल जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए पहले गांव के ही  चिकित्सक से इलाज कराया गया। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और तीन एम्बुलेंस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एनके मेहता गांव में पहुंचे। जहां प्रसाद खाने से बीमार लोगों का इलाज शुरू किया गया। 


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एनके मेहता ने बताया कि मामला फूड प्वायजनिंग का लग रहा है। प्रसाद के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। वही ग्रामीणों ने बताया कि प्रसाद खाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई जिसके कई घंटों बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम के आने के बाद लोगों का इलाज शुरू किया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें