ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार: IPL सट्टेबाजी गैंग का सरगना गिरफ्तार, 6.5 लाख रुपए कैश बरामद

MUNGER: बिहार के मुंगेर में आईपीएल सट्टेबाजी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 6 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है. आरोपी का 50 लाख रुपए का सट्टेबाजी का

बिहार: IPL सट्टेबाजी गैंग का सरगना गिरफ्तार, 6.5 लाख रुपए कैश बरामद
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर में आईपीएल सट्टेबाजी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 6 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है. आरोपी का 50 लाख रुपए का सट्टेबाजी का कारोबार था. 

पुलिस ने छापेमारी कर आईपीएल में सट्टाबाजी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में आईपीएल में सट्टेबाजी का एक बड़ा नेटवर्क चलाया जा रहा है. पुलिस ने ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंगरौरा से कैलाश उर्फ कालिया को हिरासत में लिया गया. उसके पास से एप्पल कंपनी का लैपटॉप, साढ़े छह लाख रुपए नगद, चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. 

50 लाख का था सट्टा कारोबार

आईपीएल में सट्टेबाजी के हिसाब किताब से जुड़ा ब्यौरा भी लैपटॉप में पाया गया है. कालिया के नेटवर्क में करीब पचास लाख रुपए से ऊपर का सट्टा लगा हुआ था. सट्टेबाजी के इस धंधे में काफी लोग शामिल थे और मोबाइल फोन से ही कैलाश उर्फ कालिया इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था. अपने घर से ही वह इस नेटवर्क को ऑपरेट करता था. टीवी पर आईपीएल का लाइव मैच देखकर वह मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाने वालों के संपर्क में रहता था और हर बॉल पर बनने वाले हर रन के हिसाब से सट्टा लगाया जाता था. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक सट्टा लगाया जाता था. हर ओवर में किस बल्लेबाज द्वारा कितने रन बनाए जाएंगे इस पर भी वह सट्टा लग जाता था. पूछताछ में उसने कई लोगों के नाम बताए हैं. ईस्ट कॉलोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग को भी नगद बरामदगी की सूचना दी जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता