ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई

मुंगेर में विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में कराने को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज है। दक्षिणी किला गेट पर जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने एक युवक के पास से 1.72 किलो चांदी बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर मे चुनाव भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दक्षिणी किला गेट पर स्टैटिक टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान लखीसराय निवासी युवक के पास से 1.72़ किलो चांदी जब्त किया है। 


मुंगेर विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर फ्लाइंग स्कवायड टीम द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान 165 मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी किला गेट के समीप चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान टीम ने बाइक सवार एक युवक की जांच की। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.72 किलो ग्राम चांदी जब्त किया। 


युवक लखीसराय जिला के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र का निवासी करण कुमार है। बरामद चांदी का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख रुपया बताया जाता है। हालांकि करण कुमार द्वारा बरामद चांदी का कोई प्रमाणिक कागजात टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस कारण चांदी को जब्त कर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग मुंगेर अंचल मुंगेर को सूचित करते हुए कोषागार में जमा करा दिया गया है। 

मुंगेर से मो.इम्तियाज की रिपोर्ट


टैग्स